मशहूर फिल्मकार करन जौहर अपनी फिल्म सुपरहिट फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का सीक्वल बनाने जा रहे है। गौरतलब है कि ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ 2012 में आई थी। इस फिल्म से अभिनेता वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस अलिया भट्ट ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुयी थी ।
करन जौहर काफी समय से इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते थे। करन जौहर ने ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सीक्वल के बारे पूछे जाने पर कहा ‘‘हां, इसकी घोषणा दो महीने मे की जाएगी।”
फिलहाल आपको बता दें कि करन जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म “कपूर एंड संस” 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान है।

No comments:
Post a Comment