• March 12, 2016

    ‘Namastey England’ के बाद ‘Holiday 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे Akshay

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ से धूम मचाने के बाद एक बार फिर से फिल्म “रुस्तम” से धमाल मचाने के लिए तैयार है।  फिल्म ‘रुस्तम’ टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी है।  फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
    अब बात करते है उनकी दूसरी आगामी फिल्मो की तो आपको बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हॉलीडे’ के सीक्वल में काम करते हुए  नजर आयेगे। निर्माता विपुल शाह ने बताया कि ‘हॉलीडे 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इस बार भी अक्षय इस फिल्म से धमाल मचाएंगे।
    विपुल ने कहा कि फिलहाल वह अगस्त से अक्षय कुमार के साथ फिल्म “नमस्ते लंदन” के सीक्वल  ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग करने जा रहे हैं और इसके बाद ही वह ‘हॉलीडे 2’ को फ्लोर पर लेकर जाएंगे।

    No comments:

    Post a Comment