• March 02, 2016

    Parineeti Chopra ने करवाया एफएचएम इंडिया मैगजीन के लिए शूट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एफएचएम इंडिया मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट करवाया है। परिणीति ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। कवर पेज पर परिणीति ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
    मैगजीन एफएचएम का यह एडिशन मार्च महीने के लिए करवाया गया है। इसमें वह काफी बिंदास अंदाज में दिख रही हैं। आपको बता दें कि परिणीति दो साल बाद आने फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में परिणीति महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में है और फिल्म अक्षय रे के निर्देशन में बन रही है।




    No comments:

    Post a Comment