• March 31, 2016

    Salman बने मामूजान, बहन Arpita ने दिया बेबी बॉय को जन्म

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पूरा परिवार इस समय खुशियों में डूब गया है।  दरअसल सलमान मामूजान बन गए है।  उनकी लाड़ली बहनअर्पिता खान शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है।
    इस बात से खान और शर्मा परिवार दोनों बेहद खुश हैं। सूत्रों के अनुसार अर्पिता ने मुंबई स्थित हिंदूजा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया।
    अर्पिता के पति आयुष ने इस खबर की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,”इन्तजार ख़त्म हुआ, हमारा नन्हा सा राजकुमार आहिल आ चुका है।” बेटे का नाम आहिल रखा गया है। आपको बता दें कि अर्पिता की पिछले वर्ष ही आयुष से शादी हुई थी।



    No comments:

    Post a Comment