अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘सरबजीत’ का नया लुक रिलीज़ हुआ है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या पंजाबी लुक में नजर आ रही है। उन्होंने लाल रंग की सलवार कमीज पहना हुआ है। इस पंजाबी लिबास में ऐश्वर्या काफी सुन्दर नजर आ रही है। गौरतलब है कि इससे पहले रिलीज़ हुए लुक में वह बूढ़ी नज़र आई थी।
आपको बता दें कि फिल्म पाकिस्तान की जेल में मार दिए गए भारतीय कैदी सरबजीत पर आधारित है जिसकी भूमिका रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं। यह सरबजीत सिंह की जीवन पर आधारित है। ऐश्वर्या फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सरबजीत की पत्नी का रोलरिचा चड्ढा निभा रहीं हैं। उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म 20 मई 2016 को रिलीज़ हो रही हैं।
लेकिन आपको यह भी बता दें कि इस दिन यानि की 20 मई को फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अभिनीत फिल्म “Te3n” भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों में एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

No comments:
Post a Comment