• March 28, 2016

    Shahrukh ने की Sunny Leone के साथ “लैला ओ लैला” की शूटिंग

    अभिनेता शाहरूख खान ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’  के एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोन के साथ शूटिंग शुरू कर दी। आपको बता दें कि फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन एक गाने में साथ नजर आने वाले है।
    आपको बता दें कि यह गाना 1980 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ के प्रसिद्ध गाने ‘लैला ओ लैला’ का नया संस्करण है। मूल गाने में फिरोज खान और जीनत अमान थे। इस गाने की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में एक खास सेट बनाया गया है।
    बता दें कि फिल्म “रईस” डायरेक्टर राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खानऔर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी है।

    No comments:

    Post a Comment