• March 11, 2016

    Sooraj Pancholi को CBI से पासपोर्ट वापस लेने की मंजूरी मिली

    अभिनेत्री जिया खान सुसाइड मामले में बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली को CBI से पासपोर्ट वापस लेने की मंजूरी मिल गयी है। सूरज पंचोली ट्रायल कोर्ट को अंडरटेकिंग देंगे कि इजाजत लेकर ही विदेश जाएंगे और जब जरूरत होगी तो पासपोर्ट जमा करेंगे।
    आपको बता दें कि सूरज पंचोली पर सीबीआई ने जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने लगाया था। आपको बता दें कि पिछले साल नौ दिसंबर को आरोप पत्र दायर किया गया था ।
    उसमें आरोप लगाया गया है कि तीन जून, 2013 को जिया को उसकी मां ने अपने निवास पर फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा था। वह दो दिनों तक सूरज के घर ठहरने के बाद उसी दिन सुबह अपने घर लौटी थीं। सीबीआई के अनुसार पूछताछ के दौरान सूरज ने तथ्य छिपाए।

    No comments:

    Post a Comment