• March 19, 2016

    Sunny Deol की फिल्म ‘Arjun’ के रीमेक में होंगे Nikhil Dwivedi

    1975 में आई सुपरस्टार सनी देओल और डिम्पल कपाड़िया की अभिनीत फिल्म “अर्जुन” का रीमेक बनने जा रहा है।  इस फिल्म को शैलेश सिंह प्रोड्यूस करेंगे।  फिल्म में अभिनेता निखिल द्वेदी मुख्य किरदार में होंगे।
    खबर है कि इस फिल्म पर काम मई में शुरू हो जायेगा। इस फिल्म में फिलहाल लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि फिल्म ‘अर्जुन’ में सनी देओल, डिंपल कपाड़िया, अन्नू कपूर, सत्यजीत, राज किरण, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था।
    ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।  बाद में इस फिल्म का तमिल संस्करण “Sathya” भी बना था

    No comments:

    Post a Comment