• March 07, 2016

    Urvashi ने कहा ‘Great Grand Masti’ में मेरा किरदार Ajay Devgan को पसंद आएगा

    अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म “ग्रेट गैंड मस्ती” में उनका निभाया किरदार अजय देवगन और लारा दत्ता से प्रेरित है।
    आपको बता दें कि इंद्र कुमार की फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में उर्वशी रौतेला ने अहम भूमिका निभायी है। फिल्म में उर्वशी ,रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफताब शिवदासानी की प्रेमिका के रूप में नजर आयेंगी । फिल्म में श्रद्धा दासमिष्टीपूजा चोपड़ासोनल चौहान और पूजा बोस ने भी काम किया है। यह फिल्म इंद्र कुमार की सुपरहिट फिल्म मस्ती का तीसरा संस्करण है।
    गौरतलब है कि फिल्म “मस्ती” में अजय देवगन और लारा दत्ता ने काम किया था । उर्वशी रौतेला ने कहा कि उन्हें उमीद है कि अजय देवगन को फिल्म में उनका किरदार पसंद आएगा। उर्वशी रौतेला ने कहा ‘‘मेरे कंधों पर बहुत भार है और मुझे उमीद है कि अजय देवगन को मेरा किरदार पसंद आएगा।फिल्म में मेरा किरदार‘मस्ती’के अजय देवगन और लारा दत्ता के किरदार से प्रेरित है।

    No comments:

    Post a Comment