• March 14, 2016

    प्रसिद्ध लेखिका कमला सुरैया की भूमिका निभाएंगी Vidya Balan

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही एक फिल्म में अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका कमला सुरैया का किरदार निभाती नजर आएँगी। मलयाली-अंग्रेजी भाषा में बनने वाली फिल्म सुरैया के घटनापूर्ण और साहित्यिक जीवन के इर्द गिर्द घूमती है।
    आपको बता दें कि इस फिल्म का पुरस्कृत मलयाली निर्देशक कमल करेंगे।  लेखिका ने अंग्रेजी में कमला दास के नाम से लेखन किया और मलयाली साहित्य में माधवीकुट्टी के नाम से रचना की। 2009 में उनका निधन हो गया। इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष अक्टूबर माह में शुरू हो सकती है। विद्या के साथ फिज्म में मलयाली अभिनेता पृथ्वीराज भी काम कर रहे हैं।
    फिलहाल आपको बता दें कि विद्या फिल्म “TE3N” में नजर आने वाली है। फिल्म ऋभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी है। फिल्म में विद्या के साथ अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी है।  फिल्म मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    No comments:

    Post a Comment