• April 26, 2016

    Amitabh की फिल्म ‘TE3N’ टकराएगी ‘Do Lafzon Ki Kahani’ से

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की अभिनीत फिल्म “Te3n” की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि ये फिल्म पहले 20 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसी दिन उन्ही रियल लाइफ बहु और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘सरबजीत’ रिलीज़ होनी है।
    जिसके चलते अमिताभ अपनी बहु ऐश्वर्या की फिल्म सरबजीत से किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहते थे इसलिए उनकी फिल्म Te3n की रिलीज़ डेट को बढ़ा कर 10 जून कर दी गई है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन मुख्य किरदार में है।
    अब आपको बता दें कि भले ही अमिताभ की फिल्म ‘Te3n’ की रिलीज डेट बढ़ने से फिल्म ‘सरबजीत’ से टकराव टल गया हो लेकिन अब अमिताभ की फिल्म का टकराव अभिनेता रणदीप हुडा और काजल अग्रवाल की अभिनीत रोमांटिक फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ से होगा।
    बता दें कि दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है और फिल्म ‘Te3n’ की नयी रिलीज डेट भी 10 जून ही है।  अब ऐसे में अमिताभ की फिल्म रणदीप हुडा की इस फिल्म से टकरा सकती है।

    No comments:

    Post a Comment