• April 29, 2016

    मोदी सरकार की दूसरी सालगिरह समारोह में पहुंचेंगी ये बॉलीवुड हस्तियां

    आपको बता दें कि 26 मई को मोदी सरकार अपने दूसरे सालगिरह का जश्न मनाने वाली है। इसके लिए एक बड़े समरोह का आयोजन किया जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के सभी बड़ो सितारों को निमंत्रण भेजा है। इन्फॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग मिनिस्ट्री ने शाहरुख, आमिर और सलमान को इनविटेशन भेजा है।
    इस समारोह का नाम ‘जरा मुस्कुरा दो’ रखा गया है और यह इंडिया गेट पर आयोजित किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों को भी आमंत्रित किया गया है।
    खबरों के अनुसार सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे। इस प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। बॉलीवुड के गेस्ट की लिस्ट में एआर रहमान, अजय देवगन, रीतेश देशमुख और राजकुमार हिरानी भी हैं।
    शाहरुख ने बुधवार को मुंबई में बीजेपी नेता साइना एनसी की कॉफी टेबल बुक मूवर्स एंड मेकर्स को लॉन्च किया। यह 8 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सरकार लोगों के सामने अपने उपलब्धियों का भी बखान करेगी।

    No comments:

    Post a Comment