• April 22, 2016

    Deepika ने Salman Khan के साथ काम करने के लिए रखी शर्त

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के साथ बॉलीवुड की हर अभिनेत्री फिल्मों में काम करने का ख्वाब देखती है।  बता दें कि मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अभी तक सलमान के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है।
    लेकिन खबर है कि बहुत जल्द सलमान और दीपिका साथ में एक फिल्म करने वाले है। अभी हाल ही में खबर थी कि कबीर खान की आगामी फिल्म में दीपिका और सलमान साथ में काम करेंगे।
    लेकिन आपको बता दें कि दीपिका ने सलमान खान के साथ फिल्म करने को लेकर कबीर खान के सामने एक शर्त रख दी है। दरअसल, सलमान की फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि उनकी सह अभिनेत्रियों को फिल्म में कोई ख़ास रोल नहीं मिलता है। और पूरा फोकस फिल्म में सिर्फ सलमान को ही मिलता है।
    दीपिका चाहती है कि फिल्म में उनका किरदार भी दमदार होना चाहिए।  और यही शर्त उन्होंने कबीर खान के सामने रख दी है। कबीर खान इस शर्त को मान भी गए है। और फिल्म में दीपिका के रोल पर काम भी किया जा रहा है।
    गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में दमदार एक्टिंग की थी जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    No comments:

    Post a Comment