• April 16, 2016

    “Fan” का हुआ विरोध, कार्यकर्ताओं ने फूंके पोस्टर

    गौरतलब है कि कल शाहरुख खान की फिल्म “फैन” सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि हिंदू सेना ने फिल्म की रिलीजिंग पर जमकर विरोध जताया और शाहरूख ख़ान के पोस्टर जला दिए।
    कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो शाहरूख ख़ान की कोई भी फि़ल्म नहीं देखेंगे। लगातार विवादों में रहे शाहरूख ख़ान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में शाहरूख ख़ान की फि़ल्म फैन के लिए हाफिज़़ सईद ने ट्वीट कर पाकिस्तानियों से ज़्यादा से ज़्यादा फि़ल्म देखने की अपील के मामले में हिंदू सेना ने प्रदर्शन किया और फि़ल्म पर रोक लगाने की मांग की।
    हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने गढ़ परिसर से रैली निकाली और सिनेमा तक पहुंचे। वहां उन्होंने शाहरूख ख़ान के विरोध में नारे लगाए और पोस्टर भी जलाए।
    गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहरुख खान की अभिनीत फिल्म “दिलवाले” का भी जमकर विरोध हुआ था। जिससे फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ा था।

    No comments:

    Post a Comment