• April 28, 2016

    Hrithik और Kangana में चल रहे झगड़े पर बोली Sussanne Khan

    बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही लड़ाई पर अब ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।  बता दें कि अभी हाल ही में ऋतिक और कंगना की एक पार्टी के दौरान की तस्वीर लीक हुई थी जिसमे ऋतिक और कंगना एक-दूसरे के काफी नजदीक थे।
    अब सुजैन खान ऋतिक के समर्थन में उतरी है। ऋतिक का पक्ष रखने के लिए ट्विटर पर लिखा। उन्होंने लिखा, “इस तस्वीर के साथ छेडछाड़ की गयी है और झूठी कहानियों में बहुत वजन होता है। मैं इस मामले में ऋतिक का समर्थन करती हूं।”
    उन्होंने इसके साथ ही ऋतिक के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह और ऋतिक उसी पार्टी में एक दूसरे को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर में कंगना और ऋतिक गले मिलते हुए दिख रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment