बांबे उच्च न्यायालय ने 2016 IPL ट्वंटी 20 लीग के मैचों को मई में सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से बाहर कराने के निर्देश दिए थे जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को आईपीएल मामले पर बांबे उच्च न्यायालय के दिए गए निर्णय को बरकरार रखने में अपनी सहमति दे दी है।
सर्वोच्च अदालत ने पुणे में एक मई को एकमात्र आईपीएल मैच की अनुमति हालांकि दी है। लेकिन इसके बाद सभी आईपीएल मुकाबले मई में महाराष्ट्र के बाहर ही कराये जाने के उच्च न्यायालय के निर्णय पर सहमति जताई है।बांबे उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया था कि जब महाराष्ट्र भयंकर सूखे से जूझ रहा है तो वहां पानी का उपयोग ट्वंटी 20 टूर्नामेंट के लिये पिचों पर नहीं बहाया जाना चाहिये।

No comments:
Post a Comment