आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल में पहले दो सप्ताह मैच नहीं खेल पाएंगे जिसकी वजह है उनकी चोट। चूंकि वह अभी तक टी20 विश्व कप के दौरान लगी चोट से उबर नहीं सके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टाम मूडी ने कहा ,”युवराज दो सप्ताह तक नहीं खेल सकेगा। हमें नहीं पता कि उसकी चोट कब तक ठीक होगी” उन्होंने कहा ,”युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी किसी भी टीम के लिये काफी अहम है।”
गौरतलब है कि युवराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। आईपीएल सीजन 9 का पहला मुकाबला कल यानि 9 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा
राइजिंग पुणे के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जबकि दूसरा मुकाबला 10 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होगा। आईपीएल के लीग मैच में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद प्ले ऑफ शुरू होगा प्ले ऑफ 24, 25 और 27 मई को खेला जाएगा 29 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment