काफी दिनों से चर्चा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक साथ पहली बार फिल्म में काम करत्ते नजर आने वाले है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म निर्देशक कबीर खान सलमान और दीपिका को लेकर फिल्म बना सकते हैं।
खबर तो यह भी है कि सलमान खान ने कबीर खान की एक और फिल्म साइन कर ली है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण काम करेंगी यह एकएक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।
दीपिका ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह सलमान खान के साथ काम करना चाहती है। लेकिन अभी तक उन्हें ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है। इसके अलावा सलमान भी दीपिका संग फिल्म करने की इच्छा जाहिर कर चुके है। इन दिनों सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में व्यस्त हैं और दीपिका अपनी हॉलीवुड डेयू फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स: द जेंडर ऑफ केज’ की शूटिंग कर रही हैं।

No comments:
Post a Comment