• April 08, 2016

    Kangana Ranaut ने की Hrithik Roshan गिरफ्तारी की मांग

    बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्म स्टार ऋतिक रोशन के बीच चल रहा झगड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और लगातार बढ़ता ही चल जा रहा है।
    ऋतिक रोशन और उनकी कानूनी सलाहकार टीम पर अपने निजी मेल और तस्वीरें लीक करके बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें ब्लैकमेल करने या धमकाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्हें इन सबसे डर नहीं लगता।
     अपने पत्र और तस्वीरें मीडिया को जारी करने के लिए रितिक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखने वाली अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरी कानूनी सलाहकार टीम मुझे ब्लैकमेल करने और धमकाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है लेकिन लड़की के तौर पर मुझे इन सबसे डर नहीं लगता।
    मुझे डराने या मेरी प्रेम कविताओं, खतों या तस्वीरों को बांटने से मैं माफी नहीं मांग लूंगी।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मुझे किसी बात की शर्म नहीं है, न मेरे अतीत को लेकर, न मेरे प्रेम-प्रसंगों को लेकर, न मेरी काया को लेकर और न मेरी इच्छाओं को लेकर। इसलिए यह सब नहीं चलेगा।

    No comments:

    Post a Comment