• April 15, 2016

    Kangana Ranaut ने पुलिस पर लगाए आरोप

    मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ को लिखे पत्र में कंगना ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी मीडिया को झूठे और भ्रामक बयान दे रहे हैं। कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने एक बयान में कहा, ‘‘डीसीपी को लिखे मेरे पत्र में मैंने कई पहलुओं पर पुलिस से सवाल पूछे हैं।
    पहली चीज जो मैंने उनसे पूछी है कि ऋतिक रोशन ने जब दिसंबर 2014 में पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में दावा किया है कि उन्हें उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों समेत कई लोगों से एक बहुरपिए का पता चला है तो कथित मामले में अभी तक किसी से पूछताछ क्यों नहीं की गई ।’’
    गौरतलब है कि ऋतिक ने 29 वर्षीय कंगना को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे एक इंटरव्यू में कथित रूप से ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कहने के मामले में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था।

    No comments:

    Post a Comment