चर्चा है कि करण अपनी अगली फिल्म में वरुण और आलिया को कास्ट कर रहे हैं। करण फिल्म ‘हप्टी शर्मा की दुल्हानिया’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और वरुण मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
जब वरुण और आलिया को करण के ऑफिस में जाते हुए देखा गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि करण अपनी हिट फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ का सीक्वल बना सकते है।
अभी कुछ दिनों पहले ये भी खबर थी कि करन जौहर अपनी फिल्म सुपरहिट फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का सीक्वल बनाने जा रहे है। गौरतलब है कि ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ 2012 में आई थी। इस फिल्म से अभिनेता वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस अलिया भट्ट ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुयी थी ।
करन जौहर काफी समय से इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते थे। करन जौहर ने ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सीक्वल के बारे पूछे जाने पर कहा ‘‘हां, इसकी घोषणा दो महीने मे की जाएगी।”
सुनने में आ रहा है कि सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा सिंह और शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर को फिल्म स्टूडेंट ऑफ दईयर के सीक्वल से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलवाने वाले है।

No comments:
Post a Comment