• April 12, 2016

    Kohli के बाद Qandeel Baloch ने Shahrukh के लिए की वीडियो शेयर

    भारत-पाक मैच से पहले पाक की जीत पर स्ट्रिप डांस करने का वादा करने वाली पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेटरविराट कोहली के लिए फेसबुक पर सेक्सी एंड बोल्ड वीडियो शेयर की थी और इस वीडियो में कंदील ने विराट से अपने प्यार का इजहार किया था।
    अब एक बार फिर से पाकिस्तान की ये हॉट मॉडल चर्चाओ में आ गई है। कंदील ने इस बार बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहे जाने वाले अभिनेताशाहरुख खान को लेकर फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में कंदील बलोच एलान करती है कि अगर इस बार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल जीत जाती है तो मैं उसको सेलीब्रेट करुंगी।
    साथ ही इस वीडियो में बलोच ने शर्म की सारे हदें पार करते हुए कहा कि इस जीत का जश्न कुछ इस तरह होगा कि होश वालो के होश उड़ जाएंगे। सोते हुए लोग जाग जाएंगे और जागे हुए लोग सो नहीं पाएंगे।
    यह पहला मौका नहीं है जब बलोच ने फेसबुक पर इस तरह का वीडियो पोस्ट किया हो। इससे पहले भी कंदील बलोच ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से प्यार का इजहार किया था।

    Watch Video :-


    No comments:

    Post a Comment