बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी कर सकती है। परिणीति का कहना है कि 32 वर्ष की हो चुकी उनकी बहन मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही अभी शादी नहीं कर रही हों, पर मैं 27 वर्ष की हूँ और स्लिम-ट्रिम भी। कोई अगर खाता-पीता, हँसता-खेलता मिल जाए तो चट मंगनी पट ब्याह रचाऊँगी।
परिणीति ने कहा वह कोई फ़िल्मी हीरो तो नहीं होगा पर मेरे सपनो का राजकुमार जरूर होगा। उन्होंने कहा मैं अम्बाला की हू, राष्ट्र भाषा हिंदी अच्छी तरह बोलती हूं तो पंजाबी और मराठी भी बोल लेती हूँ।
आपको बता दें कि गुरूवार रात एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे कमल गुप्ता के यहाँ कार्यक्रम में सहारनपुर पहुंची परिणीति ने पूछे गए सवालों का खुलकर जवाब दिया।
परिणीति ने कहा शादी कब होगी ये तो पता नहीं पर इससे पहले मैं बच्चों को गोद लेना चाहती हूँ। मेरी माँ रीना चोपड़ा और पिता पवन चोपड़ा मिलकर एक संस्था चला रहे है। जो 200 से अधिक बच्चों की देखभाल कर रही है।
उन्होंने बताया कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन और एंजिलिना जॉली भी ऐसा कर रही है पर मैं उनको देखकर ऐसा नहीं कर रही हूँ। बल्कि मैं अपनी माँ से प्रभावित होकर ऐसा करना चाहती हूँ।
गौरतलब है कि परिणीति ने फिल्म “लेडीज वर्सेज रिकी बहल” से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने “इश्कजादे”, “शुद्ध देसी रोमांस”, “हंसी तो फंसी” फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।
अब आपको बता दें कि परिणीति अपनी अभिनीत आगामी फिल्म “मेरी प्यारी बिंदू” में नजर आएँगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार निभा रहे है।

No comments:
Post a Comment