• April 22, 2016

    Poonam Pandey ने शेयर की बिना मेकअप फोटो, पूछा कैसी लग रही हू मैं

    हॉट तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वालीं  हॉट एक्ट्रैस पूनम पांडे ने एक बार फिर से अपनी बोल्ड तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस के लिए शेयर की है।  लेकिन आपको बता दें कि इन तस्वीर में पूनम मेकअप की बिना नजर आ रही है।  और उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि वह कैसी लग रही है।
    गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भारत को हार के बाद भी पूनम पांडे बेहद बोल्ड तस्वीर डाल सोशल मीडिया पर सबके होश उड़ा दिए थे।  इस तस्वीर को डालते वक्त पूनम ने ट्विटर पर लिखा था कि  ‘लोगों की मांग पर यह तस्वीर डाल रही हूं। गुड नाईट एंड एन्जॉय।
    आपको यह भी बता दें कि इरोटिक फिल्म ‘नशा’ से करियर की शुरुआत करने वाली पूनम पांडे जल्द ही एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाली है।  फिल्म का शीर्षक तय होना बाकी है और इसकी शूटिंग इस महीने के मध्य से शुरू होगी। पूनम ने कहा, “हाल ही में जब मैं मुंबई में थी तो मुझे निर्देशक का फोन आया और उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाने के लिए मिलने के लिए कहा। मुझे फिल्म इतनी आकर्षक लगी कि मैंने उसी दिन इसका हिस्सा बनने की मंजूरी दे दी।”
    उन्होंने कहा, “यह हॉरर फिल्म है और मैं पहली बार हॉरर फिल्म करने जा रही हूं।  फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।”



    No comments:

    Post a Comment