• April 02, 2016

    मशहूर सीरियल “बालिका वधू” फेम Pratyusha Banerjee ने किया सुसाइड

    मशहूर टेलीविज़न धारवाहिक ‘बालिका वधू’ की फेमस एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 24 वर्षीय प्रत्युषा ने सुबह कांदीवली में अपने घर में पंखे से फंदा लगा ली।
    इस घटना के बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर  दिया। कुलकर्णी ने बताया कि अस्पताल ने अभिनेत्री की मौत की रिपोर्ट भेज दी है और वे उसके आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।
    खबर है कि प्रत्युषा पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से डिप्रेशन में थी और उनके अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से अच्छे संबंध नहीं चल रहे थे। बता दें कि पिछले काफी समय से उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था।
    पिछले दिनों वह तब सुर्ख़ियों में आई थी जब उन्होंने कुछ लोगों और पुलिस पर घर में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उनके बॉयफ्रेंड ने भी उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसलिए वह काफी समय से परेशान चल रही थी।
    प्रत्युषा बनर्जी का आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस है – मर के भी मुंह तुझसे न मोड़ना।


    No comments:

    Post a Comment