टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले में उसके ब्वायफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सत्र अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद बंबई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की।
बता दें कि सत्र अदालत में सात अप्रैल को राहुल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद राहुल ने बंबई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।
हाईकोर्ट में आज मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि 24 वर्षीय मशहूर टेलीविज़न एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने एक अप्रैल को कथित रूप से पश्चिमी उपनगर गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने राहुल के खिलाफ प्रत्यूषा के साथ मारपीट करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

No comments:
Post a Comment