• April 20, 2016

    Pratyusha पर बन रही फिल्म “हर पल है यहाँ धोखा”, ये होंगे कास्ट

    गौरतलब है कि 24 वर्षीय मशहूर टेलीविज़न एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने एक अप्रैल को कथित रूप से पश्चिमी उपनगर गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। अब प्रत्यूषा की जिंदगी पर फिल्म बन रही है।
    आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम है “हर पल है यहाँ धोखा” फिल्म में तनीषा सिंह प्रत्यूषा के किरदार में नजर आएँगी। बता दें कि तनीषा पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस है। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं।
    तनीषा ने बॉलीवुड फिल्म “तेरी फितरत” में काम किया है। जो जल्दी  ही रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन मुकेश अग्रवाल कर रहे है। जिनकी दो फिल्में “तेरी फितरत” और “इश्क़ बरसा दे पिया” रिलीज के लिए तैयार है।
    बता दें कि फिल्म में प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का किरदार श्रवण राघव करेंगे। film की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जायेगी। आर्यन वेदऔर साहिल प्रभाकर भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे।

    No comments:

    Post a Comment