बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया को लेकर फिल्म बना सकते हैं। रोहित ‘दिलवाले’ के बाद एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
खबर है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाएं निभा सकते हैं।रोहित ने कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता। लेकिन हां, इस पर काम चल रहा है।
फिलहाल आपको बता दें कि रणवीर जल्द ही आदित्य चोपड़ा की फिल्म “बेफिक्रे” में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर मुख्य किरदार में है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हुआ है जिसमे रणवीर और वाणी कपूर लिप टू लिप एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे है।

No comments:
Post a Comment