• April 09, 2016

    Salman की फिल्म ‘Dabangg 3’ की शूटिंग अगले वर्ष होगी शुरू

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ का तीसरा पार्ट बन्ने जा रहा है।  जिसके शूटिंग अगले वर्ष 2017 में शुरू हो सकती है।  हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने कहा कि ‘दबंग 3’ पर अगले साल से काम शुरु किया जाएगा। अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं।
    दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। और खबर तो यह भी थी कि 2017 की ईद पर फिल्म को रिलीज किया जायेगा जोकि फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
    क्यूंकि खबर है कि कबीर खान सलमान खान को लेकर एक नयी फिल्म बनाने जा रहे है जोकि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी और 2017 में ईद पर रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment