• April 27, 2016

    Salman Khan के समर्थन में Aishwarya Rai सहित, तमाम बॉलीवुड सितारे

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ओलंपिक का गुडविल एंबेसडर बनाए जाने के खिलाफ कई हस्तियों ने इस बात का विरोध जताया है। बता दें कि पहलवान योगेश्वर दत्त के बाद मिल्खा सिंह, पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने सलमान के नाम पर विरोध जताया था।
    इस विवाद के चलते अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सलमान खान के समर्थन में उतरी है। इस विववद के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने कहा – ‘देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई अच्छा काम कर रहा है।  कल, संगीत या खेलों की बेहतरी के लिए खड़ा है तो यह प्रशंसनीय है। ‘
    सलमान के विवाद पर ऐशवर्या राय ने कहा कि देश में अच्छा करने वालो की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर कोई स्पोर्ट और आर्ट को प्रमोट करता है तो अच्छी बात है।”
    फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि ‘मुझे सलमान खान से लगाव है।  वो जो कुछ करते है वे श्रेष्ठ है। ‘ किरण खेर ने कहा ‘ये बहुत अच्छ फैसला है मुझे सलमान पर गर्व है। ‘
    सूरज बड़जात्या ने कहा ‘ये बहुत ख़ुशी की बात है।  उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। ‘
    बता दें कि जब कैटरीना कैफ से इस विवाद के बारे में बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा “सलमान का तो विवाद से पुराना नाता है। इसमें नया क्या है।’

    No comments:

    Post a Comment