• April 07, 2016

    Shahrukh Khan की फिल्म “Raees” की शूटिंग हुई पूरी


    बता दें कि बॉलीवुड किंग खान शाहरुख की आगामी फिल्म “रईस” की शूटिंग पूरी हो गई है। हाल ही में शाहरूख ने अपने ट्विटर अकांउट पर ट्वीट किया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग पूरी हो गई है।
    आपको बता दें कि ये फिल्म राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी है।  फिल्म ‘रईस’ में शाहरूख शराब तस्कर की भूमिका में नज़र आने वाले है। शाहरूख ने अपने ट्वीट में अपने फैंस को लिखा है कि आपकी हंसी की कमी खलेगी। इतना समय से मेरा साथ देने कि लिए शुक्रिया। लव यू। इस के बाद राहुल ढोलकिया ने ट्विट किया,‘‘आप सबसे अच्छे हैं।’’
    फिल्म में शाहरुख खान के साथ फरहान अख्तर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं।

    No comments:

    Post a Comment