बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सलमान खान ने लंगोट पहन रखा है और ये अभिनेता अखाड़े में दाव लगाते दिख रहे हैं। सलमान इस फिल्म में सुल्तान अली खान के किरदार में पहलवानी करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गए है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका जमकर मजाक उड़ा रहे है।
फैंस का कहना है –
“इस तरह का ख़राब फोटोशूट अब तक नहीं हुआ। “
एक ने लिखा, “आपने भाईजान को टॉपलेस तो कई बार देखा होगा लेकिन इस बार आप इन्हे बिना पैंट और बिना गर्दन के देखेंगे”
एक ने तो यह तक लिखा दिया कि “इससे अच्छा फोटोशूट तो बांग्लादेशी कर लेते है। “
आपको बताते चले कि टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की सिर कटी तस्वीर पोस्ट की थी जो काफी चर्चाओं में आई थी।
वही एक ने तो सलमान की तुलना मोगली से कर दी और लिखा – “चड्ढी पहन कर फूल खिल है। “
वही जहां कुछ लोगो ने सलमान का इस कदर मजाक बनाया तो वही दूसरी तरह बॉलीवुड किंग खान और सलमान खान के दोस्त अभिनेता शाहरुख खान ने सलमान की खूब तारीफे की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा – “क्या बात है….हरियाणा का शेर आ गया…. सुल्तान भाईजान”

No comments:
Post a Comment