मशहूर टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस” का हिस्सा रह चुकी पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है।
पूजा ने याचिका में कहा कि वो “बिग बॉस 5” की पॉपुलर कंटेस्टेंट थी और सनी इस शो में काफी बाद में आई थी। पूजा ने आरोप लगाया है कि सनी मिडिया के सामने उन्हें बदनाम करने वाले, अपमान करने वाले बयान देती है। जो उनके लिए सनी की ईर्ष्या को दिखता हैं।
पूजा मिश्रा ने सनी लियोन पर ये भी आरोप लगाया है कि सनी सिटी अखबार में उनके खिलाफ गलत बयान देकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पंहुचा रही है। जिसकी वजह से उन्हें 70 लाख रुपए का घाटा उठाना पड़ा जिसके लिए उन्हें अपना फिक्स डिपोजिट तोडना पड़ा। याचिका कर्ता के आग्रह पर कोर्ट ने सुनवाई करने का फैसला किया।
जस्टिस नरेश पाटिल ने कहा कि जब मामला अदालत के सामने बुलाया गया तब याचिका कर्ता मौजूद नहीं था इसलिए कोर्ट को स्थगित कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment