• April 23, 2016

    Swara Bhaskar की फिल्म “Nil Battey Sannata” Delhi में हुई Tax-Free

    मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “निल बटे सन्नाटा” इस शुक्रवार 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। और आपको बता दें कि फिल्म रिलीज के पहले दिन ही दिल्ली में टैक्स फ्री कर दी गयी है।
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह शिक्षाप्रद और समाज से जुड़ने वाली फिल्म है।
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, निल बटे सन्नाटा इज ए ग्रेट-ग्रेट मूवी। यू मस्ट वॉच इट। दिल्ली में टैक्स फ्री कर दी गई है। वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर टैक्स फ्री किए जाने की जानकारी देने के साथ कहा कि यह पूरे एजुकेशन सिस्टम पर बनी अच्छी फिल्म है।



    No comments:

    Post a Comment