बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सलमान की ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म “Sultan”उत्तरप्रदेश राज्य में टैक्स-मुक्त होगी।
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ‘मनोरंजन कर’ मदन चौहान ने कहा कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान को यूपी में मनोरंजन कर से मुक्त रखा जाएगा क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर के कस्बा मोरना में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जो भी फिल्मकार यूपी में शूटिंग करेगा, उसे प्रोत्साहन दिया जाएगा।
चौहान ने कहा कि फिल्मकार उत्तर प्रदेश का रुख करें। यहां ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो, इसका सरकार पूरा प्रयास कर रही है। अगर मोरना में सलमान खान शूटिंग करते हैं, तो सुल्तान को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा। सूबे के ऐसे स्थानों को चिह्नित कर डेवलप करने की योजना है, जहां फिल्मों की शूटिंग सुविधापूर्ण तरीके से की जा सके।
बता दे कि फिल्म ‘सुल्तान’ अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी है फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में है।

No comments:
Post a Comment