• May 03, 2016

    Aishwarya ने की पुष्टि, फिल्म “Baadshaho” की गई है उन्हें ऑफर

    अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन की अभिनीत आगामी फिल्म “बादशाहो” में काम करती नजर आएँगी।  अब खुद ऐश्वर्या ने फिल्म ‘बादशाहो’ का ऑफर मिलने की पुष्टि कर दी है।
    बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए है लेकिन अभी तक फिल्म में फीमेल लीड रोल के लिए कोई फाइनल कोई नहीं हुआ। अब खबर है कि इस फिल्म के निर्देशक निर्देशक मिलन लूथरिया ने ऐश्वर्या से संपर्क किया है।
    जब ऐश्वर्या राय से पूछा गयाकि क्या उनके पास अजय देवगनकी फिल्म ‘बादशाहो’ का प्रस्ताव आया है तो ऐश्वर्या नेइस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया, ‘जहाँ तक बादशाहो की बात है, हाँ, उन्होंने मुझेइसका विषय सुनाया है। मैं उन लोगों से बातें कर रही हूँ और आगे कैसे बढ़ा जाए इस पर हम लोग विचार कर रहे हैं।
    गौरतलब है कि अजय देवगन और ऐश्वर्या राय 1999 में आई संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में एक साथ फ़िल्मी परदे पर नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान भी थे।
    लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या फिल्म में अजय देवगन के साथ होंगी या नहीं इस बात की अभी कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई हैं। फिलहाल आपको बता दें कि इन दिनों अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म “शिवाय” में व्यस्त है जिसका निर्देशन खुद अजय ही कर रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment