• May 04, 2016

    Ajay Devgan की ‘Baadshaho’ से टकरा सकती है SRK की ‘Raees’

    आपको बता दें कि बॉलीवुड किंग खान शाहरुख की आगामी फिल्म “रईस” की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब ये फिल्म 27 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  फिल्म में शाहरुख के साथ माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार में हैं।
    फिल्म रईस पहले इसी वर्ष ईद पर रिलीज होने वाली थी जोकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “सुल्तान” की रिलीज से टकरा रही थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव था।  लेकिन अब ये टकराव टल चुका है।  अब रईस अगले वर्ष 26 जनवरी को रिलीज होगी लेकिन अब ये फिल्मअजय देवगन की आगामी फिल्म “बादशाहो” की रिलीज से टकरा सकती हैं।
    दरअसल सुनने में आ रहा है कि अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म “बादशाहो” 2017 में जनवरी माह में 26 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  अब ऐसे में ये दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

    No comments:

    Post a Comment