बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है। इस पोस्टर में अजय रस्सी पर लटके नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले अजय की फिल्म ‘शिवाय’ के दो टीजर पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं।
आपको बता दें कि अजय इस फिल्म के निर्माता भी हैं। अजय इस फिल्म को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वो इन दिनों अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट शिवाय को पूरा करने में लगे हैं। फिल्म इसी वर्ष दिवाली पर 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment