अभी हाल ही में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी की अभिनीत फिल्म “राज 4” का फर्स्ट लुक पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी हुआ था। अब आपको बता दें कि इमरान हाश्मी की अभिनीत फिल्म “अजहर” की रिलीज के साथ “राज 4” का टीजर जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि फिल्म ‘अजहर’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में इमरान हाश्मी, प्राची देसाई, नरगिस फाखरी, लारा दत्ता, गौतम गुलाटी नजर आने वाले हैं।
फिल्म ‘अजहर’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है। अब बात करे फिल्म “राज 4” की तो बता दें कि फिल्म में इमरान हाश्मी के साथ अभिनेत्री कृति खरबंदा नजर आएँगी।

No comments:
Post a Comment