हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “निल बट्टे सन्नाट” में सशक्त किरदार में नजर आये युवा प्रशांत तिवारी की दूसरी फिल्म “कैरी ऑन कुत्ते” जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है।
यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंंग पिछले वर्ष राजधानी के कई हिस्सों में हो चुकी हैं। प्रशांत ने बताया कि फिल्म की अधिकतर शूटिंग पुराने लखनऊ नक्खास, चौक, चोपतिया, बाराबंकी व राजधानी से साते कस्बों साथ ही मप्र में भी हुई है।
इस फिल्म का निर्देशन अशोक यादव ने किया है। फिल्म में लखनऊ के कई जूनियर-सीनियर कलाकार भी दिखेंगे।

No comments:
Post a Comment