• May 02, 2016

    Dhoni की टीम ‘Rising Pune Supergiants’ को फिर लगा एक बड़ा झटका

    खेल के दौरान चोट की वजह से एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। उनकी टीम में चोटों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
    आपको बता दें कि अब आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ कलाई की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। जोकि वास्तव में टीम के लिए एक बड़ा झटका है। इससे पहले टीम चोटों के कारण केविन पीटरसन, फाफ डु प्लेसिस और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर मिशेल मार्श को गंवा चुकी है।
    क्रिकेट आस्ट्रेलिया के खेल विज्ञान और खेल मेडिसिन मैनेजर एलेक्स कोंटूरिस ने स्मिथ के हटने की पुष्टि की है। कोंटूरिस ने कहा कि स्मिथ पिछले एक हफ्ते से दाएं हाथ की कलाई में दर्द से परेशान थे।

    No comments:

    Post a Comment