• May 11, 2016

    Govinda और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्ते का मामला फिर गरमाया

    बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आपस में रिश्ते का मामला फिर एक बार गरमाया हैं। दरअसल बता दें कि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अपने स्मरण में इसका जिक्र कर करीब एक दशक पुराने मामले को हवा दी है।
    हालांकि उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले राम नाईक ने मुंबई में अपने संस्मरणों पर लिखी किताब चरेवित ! चरैवति !! का विमोचन किया तरह।
    मराठी भाषा में लिखी इस किताब के एक भाग में उन्होंने वर्ष 2004 में गोविंदा से हुई हार का जिक्र किया है। राज्यपाल ने हार के कारणों पर लिखा है कि गोविंदा की वसई के हितेंद्र ठाकुर और कुख्यात दाऊद इब्राहिम से दोस्ती सर्वविदित थी। नतीजन, चुनाव में दहशत ने दबे पाँव प्रवेश किया और उनके वोटो पर असर पड़ा जिससे वे हार गए।

    इस मामले पर ये बोले गोविंदा –

    इस मामले पर अभिनेता गोविंदा ने कहा है कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश हो रही है। उन्होंने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के आरोपों को सिरे से खारिज किया हैं। उन्होंने इसे बड़ी साजिश करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद को इससे बाहर निकालने की अपील की हैं।
    गोविंदा ने इस पर सफाई देते हुए कहा जब नेम-फेम होता है तो इस दौरान कार्यक्रमों में कई लोग आते है, मिलते है और चले जाते है लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है कि आपका किसी से संबंध है।

    No comments:

    Post a Comment