• May 24, 2016

    नजदीकियां भरे सीन के लिए ‘Kiss’ की जगह Use होगी ‘Chocolate’

    निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अभिनेता रणबीर कपूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा नजर आने वाले है। ये फिल्म एक त्रिकोणीय लव स्टोरी फिल्म है।
    अब खबर है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के बच्च नजदीकियों भरा सीन दिखाई देगा। लेकिन फिल्म में ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ किसिंग सीन के लिए सहज महसूस न करने पर मना कर दिया है।
    अब खबर है कि फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या के बीच इस नजदीकी भरे सीन के लिए ‘किस’ की जगह ‘चॉकलेट’ का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सीन इस तरह बनाया जायेगा जिसमे दोनों चॉकलेट कहते हुए नजर आएंगे और साथ ही दोनों के बीच अंतरंगता भी देखने को मिलेगी लेकिन रणबीर और ऐश्वर्या का किसिंग सीन देखने को नहीं मिलेगा।
    ये फिल्म इस वर्ष दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।

    No comments:

    Post a Comment