• May 14, 2016

    “Krrish” से अलग होगी Tiger Shroff की फिल्म “A Flying Jatt”

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘‘अ फ्लाइंग जट्ट’’ में नजर आने वाले है , इस फिल्म में  वह एक सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे और उनका कहना है कि इस फिल्म में उनकी भूमिका अब तक की किसी भारतीय फिल्म से अलग है।
     रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘A Flying Jatt’’ में ‘‘हीरोपंथी’’ अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक सुपरहीरो की भूमिका में हैं। उनके अलावा इसमें अभिनेत्रीजैकलिन फर्नांडीज भी हैं।
    जब उनसेे पूछा गया कि उनकी यह फिल्म ‘‘द्रोणा’ और रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘‘कृष’’ से किस तरह अलग है तब उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अलग तरह के एक्शन पर आधारित फिल्म है, वह एक अलग तरह का सुपरहीरो है। अभी फिल्म को लेकर बात करना बहुत जल्दी होगी।उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिल्म में मेरी भूमिका, शक्तियां उस तरह की नहीं है जैसा आपने देखा है। मैं द्रोणा और कृष से उम्र में बहुत छोटा भी हूं।’’
    आपको बता दें कि ये फिल्म रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी है। फिल्म इसी वर्ष अगस्त माह में  रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment