बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपदे ने ‘Posther Boyz’ नामक मराठी फिल्म बनाई थी जिसे दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों ने भी पसंद किया था।
अब आपको बता दें कि अब इस फिल्म का हिंदी में रीमेक बनने जा रहा है जिसे श्रेयस खुद बनाएंगे। श्रेयस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब सनी ने इस फिल्म को करने के लिए हां कह दिया। साथ में बॉबी भी राजी हो गए। एक और हीरो की तलाश जारी है।
फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ तीन ऐसे लोगों की कहानी है जब वे खुद को एक ऐसे पोस्टर पर पाते हैं जो पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। सनी और बॉबी इसके पहले ‘अपने‘,‘यमला पगला दीवाना’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ में साथ काम कर चुके हैं।
गौरतलब है कि लास्ट टाइम सनी देओल अपनी अभिनीत फिल्म “घायल” के सीक्वल “घायल वन्स अगेन” में नजर आये थे। सनी देओल की आगामी फिल्मों में “भैयाजी सुपरहिट”, “मोहल्ला अस्सी”, “बॉर्डर 2”, “मेरा भारत महान” और “घायल 3” शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment