• May 14, 2016

    Priyanka के अब तक शादी न करने की वजह बतायी उनकी माँ ने

    बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे है। अक्सर सुपरस्टार सलमान खान की शादी की ख़बरें चर्चाओं का विशय बनी रहती है।  लेकिन हम आपको बता दें कि इन बड़ो सितारों में एक नाम मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी हैं।
    बता दें कि सलमान की तरह ही प्रियंका से भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाते है। लेकिन हमेशा प्रियंका अपनी शादी के बारे में बोलने से मीडिया से बचती है। लेकिन इस बार प्रियंका के ना शादी करने की वजह का खुलासा खुद उनकी माँ मधु चोपड़ा ने किया हैं।
    उनकी माँ मधु ने एक कार्यक्रम में कहा, “अभी प्रियंका के पास शादी के लिए वक्त नहीं हैं। जब भी उसके पास वक्त होगा वह शादी कर लेंगी। साथ ही उनकी माँ ने यह भी कहा कि शादी की उम्र हो गई है इसलिए शादी कर लेनी चाहिए, यह लॉजिक बहुत बेकार है और प्रियंका इस आधार पर कतई शादी नहीं करेंगी।”
    मधु चोपड़ा ने कहा कि वह आजकल कई शादी को टूटते हुए देख रही है जब तक दंपति के पास एक-दूसरे के लिए वक्त नहीं होगा तो उनका उनका रिश्ता मजबूत नहीं हो पाता।
    जब प्रियंका के पास अपने रिश्ते के लिए समय होगा तो वह शादी कर लेंगी।  गौरतलब है कि प्रियंका बॉलीवुड में मजबूत करियर बनाने के साथ-साथ हॉलीवुड में भी प्रियंका ने अपने हुनर की बदौलत सफलता हासिल की हैं। जल ही वह हॉलीवुड फिल्म “बेवॉच” में नजर आएँगी।

    No comments:

    Post a Comment