• May 14, 2016

    Rahul की जमानत रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे Pratyusha के माता-पिता

    प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस मामले में प्रत्युषा के माता पिता ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया दरअसल ऐसा उन्होंने एक्टर और प्रोड्यूसर राहुल राज सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग को लेकर किया है।
     ‘बालिका वधू’ टीवी धारावाहिक की कलाकार प्रत्यूषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल को बंबई हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई है।
     शीर्ष न्यायालय में दायर अपनी याचिका में प्रत्यूषा के माता पिता ने आरोप लगाया है कि हाई कोर्ट ने सिंह को राहत दी और वह सुबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। उन्होंने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की मांग करते हुए दलील दी है कि मृतका के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान थे।
    हाई कोर्ट ने 25 अप्रैल को सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर की थी। गौरतलब है कि 24 वर्षीय मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने एक अप्रैल को कथित रूप से पश्चिमी उपनगर गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

    No comments:

    Post a Comment