बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सुजुकी गिक्सर डे कार्यक्रम में पहुंचे। इस बाइक स्टंट कार्यक्रम में सलमान ने मोटरसाइकिल भी चलाई, और कुछ बाइक स्टंट्स भी करके दिखाए जिससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हुए।
सलमान सुजुकी गिक्सर डे कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां चर्चित स्टंट आर्टिस्ट अरास गिबिजा ने बाइक पर कुछ हैरंतगेज स्टंट दिखाए। उन्होंने अरास को धन्यवाद दिया और उनकी तारीफ में दो शब्द भी कहे।
इस दौरान सलमान बीइंग ह्यूमन की टीशर्ट व जींस पहने हुए थे।यूरोपीय स्टंट बाइकिंग चैंपियनशिप के दो बार विजेता रह चुके अरास ने कहा, ‘यह बहुत ही प्रभावशाली क्षण है। मैं यहां होकर बहुत खुश हूं। मैंने पहली बार बांबे में स्टंट दिखाए थे। सलमान से मिलना बहुत खुशी की बात है।’
उन्होंने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ स्मृति बनने जा रही है। इस तरह के शख्स के सामने स्टंट करना बहुत ही कमाल की बात होती है… मैं उनसे (सलमान) मिलकर और अपनी प्रतिभा उन्हें दिखाकर बहुत खुश हूं।’






No comments:
Post a Comment