• May 17, 2016

    Salman-Lulia की शादी पर सवाल पूछे जाने पर बोली Zarine Khan

    इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वंतूर से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। और सुनने में यह भी है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
    अब आपको बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘खल्लास वीरप्पन’ के “खल्लास” सांग लांच पहुंची ज़रीन खान से इस दौरान सलमान की शादी के बारे में पूछे जाने पर जरीन ने कहा कि वह उनके लिए खुश हैं। जरीन ने सलमान लूलिया के मंगल की कामना की।
    जरीन ने कहा, ‘दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है, क्योंकि मेरी खुद की जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है।’क्या सलमान अच्छे पति बनेंगे? इस बारे में पूछे जाने पर जरीन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता और मैं यहां निर्णय लेने के लिए नहीं हूं।
    जरीन ने आगे कहा कि अगर उनके और लूलिया के बीच में कुछ है तो मैं बहुत खुश हूं और पूरा देश उनकी शादी का इंतजार कर रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि यह उत्साहित करने वाली बात होगी।’
    आपको बता दें कि ‘खल्लास’ राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘वीरप्पन’ का प्रचार गीत है, जो उनकी 2002 की फिल्म ‘कंपनी’ के गीत ‘खल्लास’ से प्रेरित है।

    No comments:

    Post a Comment