• May 23, 2016

    Salman की गर्लफ्रेंड Lulia ने शादी की अफवाओं का किया खंडन

    पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लुलिया वंतुर की शादी की खबर चर्चाओं का विषय बनी हुई है। खबर थी कि सलमान इस वर्ष 27 दिसंबर को अपने 51वे जन्मदिन पर अपनी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वंतुर के साथ ब्याह रचाएंगे।
    लेकिन शादी को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए सलमान की गर्लफ्रैंड लुलिया वंतुर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी सलमान के साथ शादी की खबरों के साथ-साथ अपनी पहली शादी की खबर को भी झूठा बताया है।
    इस बारे में लूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “डियर फ्रेंड्स! मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की अफवाहों पर रीएक्ट करना चाहिए। लेकिन अब सोचा कि मुझे साफ कर देना चाहिए कि मैंने कभी शादी नहीं की और न ही भविष्य में शादी का जोड़ा पहनने की जल्दी है।”
    Dear friends, I didn’t feel the need to react to any rumors… But now I think I should state clearly that I was never married and I am in no hurry to wear my wedding dress. God bless us all!

    No comments:

    Post a Comment